फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांवला में बस और बाइक की टक्कर, यूपी के युवक की मौत

Sat, 15 Apr 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल के तहत शुक्रवार रात करीब 12 बजे मंडी और हमीरपुर जिले की सीमा पर मंडी-ऊना वाया मैहतपुर सड़क पर भांवला के पास परिवहन निगम की बस व बाइक में टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार यूपी के युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब बारह बजे जाहू से बलद्वाड़ा की ओर जा रही एक बाइक व जाहू की ओर आ रही निगम की बस में टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान इरशाद (25) पुत्र नोशे अली निवासी जिला मुरादाबाद यूपी के रूप में हुई है। इरशाद अपने अन्य साथियों के साथ बलद्वाड़ा में रहता था। वह यहां पर मजदूरी का काम करता था।

शुक्रवार रात को वह किसी काम से जाहू गया हुआ था। जब वह बाइक पर भांवला पुल के पास पहुंचा तो सामने से आ रही कुल्लू डिपो की एचआरटीसी की बस से उसकी टक्कर हो गई।  यह बस मनाली से अमृतसर जा रही थी। बताया जा रहा है कि इरशाद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। इसके बावजूद स्थानीय लोगों की मदद से उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


शव का पोस्टमार्टम करवाकर साथियों को सौंप दिया गया। प्रशासन ने फौरी राहत के तौर पर 5 हजार रुपये की राशि प्रदान की है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बस चालक पुलिस हिरासत में है। डीएसपी सरकाघाट मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की जांच पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें