जिला हमीरपुर और मंडी की सीमा पर स्थित भांबला बाईपास पुल पर एक बाइक एचआरटीसी बस से जा टकराई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
वहीं बस चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। परिवहन निगम की बस मनाली से अमृतसर रूट पर जा रही थी। सुबह करीब एक बजे बस जैसे ही भांबला बाईपास पुल पर पहुंची तो सामने से आ रहा एक बाइक सवार बस में जा टकराया।
इस हादसे में बाइक सवार की मौके ही मौत हो गई। हालांकि स्थानीय लोग बाइक सवार को निजी वाहन से अस्पताल ले गए लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। बस चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सवारियों को दूसरी बस से गंतव्य की तरफ रवाना कर दिया गया। मृतक की पहचान इरशाद (25) पुत्र नोशे अली निवासी डकराणू जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वहीं प्रशासन ने फौरी राहत के तौर पर मृतक के परिवार को पांच हजार की आर्थिक मदद जारी की है।
डीएसपी सरकाघाट मदन धीमान का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा लिया है।