फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने कार को मारी टक्कर, चालक घायल

विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मंडी। जागर मोड़ के पास एक ट्रक और कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक को चोटें आई हैं। यह मामला सदर थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता अंकुश कुमार पुत्र जगदीश कुमार निवासी देहगोल डाकघर पाटी तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 10 मार्च को वह अपने दोस्त अनिल कुमार के साथ अपनी कार में मंडी से पंडोह जा रहा था। कार को उसका दोस्त अनिल कुमार चला रहा था, जब जागर मोड़ के पास पहुंचे तो एक ट्रक गलत दिशा में तेज रफ्तारी से आया और कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक को चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लूणापानी में सड़क से नीचे गिरी कार, चालक जख्मी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। क्षेत्र के लूणापानी के पास एक कार चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे जा गिरी। इसमें चालक को चोटेें आई हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना जोगिंद्रनगर की टीम 10 मार्च को स्थानीय बाजार में गश्त पर मौजूद थी। उसी समय थाना मुंशी ने सूचना दी कि गलु के पास सड़क दुर्घटना हुई है, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि एक कार जोगिंद्रनगर से मंडी की ओर जा रही थी, जिसे चालक प्रेम सिंह पुत्र वीर सिंह निवासी बताहर जिला कुल्लू चला रहा था। जब वह लूणापानी के पास पहुंचा तो कार से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे जा गिरी। इस घटना में पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें