फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोअर करसोग पंचायत में तीन मंजिला मकान के दो कमरे राख

विज्ञापन
विज्ञापन
लोअर करसोग पंचायत में तीन
विज्ञापन

मंजिला मकान के दो कमरे जले
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, प्रभावित परिवार को तीन लाख का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
करसोग (मंडी)। उपमंडल की लोअर करसोग पंचायत के आग लगने से तीन मंजिला मकान के दो कमरे राख हो गए हैं। आग से प्रभावित परिवार की तीन लाख रुपये की संपत्ति स्वाह हो गई है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार करीब 11 बजे के अनंत राम के घर की ऊपरी मंजिल के कमरे में अचानक आग लग गई। घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य काम के चलते बाहर थे। स्थानीय लोगों ने मकान से धुआं उठते देख घर के सदस्यों को सूचित किया। परिवार के सदस्यों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों कमरो में रखा अधिकतर सामान राख हो चुका था। कमरे में रखे बेड, फ्रिज और अन्य जरूरी सामान सब कुछ राख हो गया था। दोनों कमरों के खिड़की दरवाजे तक स्वाह हो गए थे। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन केंद्र के कर्मचारी और पुलिस के सब इंस्पेक्टर राजेश शर्मा अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का जायजा लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टि में पुलिस इसे शॉर्ट-सर्किट से का मामला मान रही है। डीएसपी करसोग अरुण मोदी ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें