दौलतपुर चौक (ऊना)। भद्रकाली गांव में सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक सोमवार को भद्रकाली का सुनील कुमार खेत में मक्की कि कटाई कर रहा था। इस दौरान उसे सांप ने डंस लिया।
सुनील कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद परिजन होशियारपुर ले गए। यहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान ही सुनील कुमार ने दम तोड़ दिया। स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई राजेंद्र पठानिया ने बताया कि सूचना मिलने पर मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। भद्रकाली पंचायत प्रधान सुनीता कुमारी व उपप्रधान विजय कुमार ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद किए जाने की मांग उठाई है।