फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, युवक गंभीर

विज्ञापन
car accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। भड़ोलियां खुर्द में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया। कार चालक की पहचान नितिन निवासी रक्कड़ कॉलोनी ऊना के रूप में हुई है। वह सेना में कार्यरत है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नितिन वशिष्ट मंगलवार सुबह कार में घर से ऊना की ओर जा रहा था। भड़ोलियां खुर्द में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि ऊना में तेज रफ्तार के कारण वाहन दुर्घटनाओं के ग्राफ में बढ़ रहा है। बीती रात ही आरटीओ ऊना के पास कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी थी। इससेे छह वर्षीय बच्ची की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बच्ची के पिता और बहन पीजीआई रेफर किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें