फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी महिला ने फेसबुक में दोस्त बनाकर व्यक्ति से ठग लिए नौ लाख

विज्ञापन
cyber crime
विज्ञापन

बालीचौकी (मंडी)। फेसबुक पर विदेशी महिला से दोस्ती करना गांव के व्यक्ति को महंगा पड़ा। चिकनी चुपड़ी बातों में फंसाकर विदेशी महिला ने करेंसी एक्सचेंज और अपने पास विदेश बुलाने का झांसा देकर ग्रामीण से नौ लाख की ठगी कर डाली। बातों के चक्कर में फंसा ग्रामीण विदेशी महिला के बताए गए अकाउंट में पैसे भेजता गया, लेकिन जब उसे ठगी का अहसास हुआ तो पुलिस से संपर्क साधा।

विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक थाना औट में घेरा निवासी की शिकायत पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि 01 जुलाई को वह एंजलीना से फेसबुक के जरिए संपर्क में आया। दोनों में कुछ ही समय में गहरी दोस्ती हो गई। विदेशी महिला ने उसे अपने पास विदेश बुलाने का झांसा दिया और उसके लिए इंडियन करेंसी को डालर में बदलने के लिए 09 लाख की मांग की। झांसे में आए ग्रामीण ने अलग-अलग तिथि को उसके बताए हुए खाते में 09 लाख की राशि जमा करवा दी। उधर, श्याम लाल प्रभारी पुलिस चौकी बालीचौकी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
...
सचेत रहें लोग, साइबर क्राइम से बचें
डीएसपी हितेश लखनपाल ने कहा कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह तफतीश हो रही है कि शिकायतकर्ता ने नौ लाख जमा करवाए हैं या नहीं। उन्होंने लोगों से इस तरह के मामलों से बचने की अपील की है। बिना पहचान के लोगों को एफबी पर फ्रेंड बनाना भी मुश्किल भरा हो सकता है। लोगों को साइबर क्राइम से जागरूक करने के लिए अगले सप्ताह कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें