फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता नवविवाहिता को युवक के साथ कुल्लू में पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। नवविवाहिता को एक युवक के साथ पुलिस ने कुल्लू से पकड़ लिया है। महिला शादी के बाद कॉलेज दाखिला लेने गई, लेकिन वह गायब हो गई थी। पति की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और नवविवाहिता को युवक के साथ एक होटल में पकड़ा है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। दोनों के बरामद होने की पुष्टि डीएसपी मदन धीमान ने की है।
विज्ञापन

उपमंडल के प्रौन गांव के युवक ने हुक्कल गांव के एक युवक पर उसकी पत्नी का अपहरण करने की शिकायत पुलिस थाना धर्मपुर में शनिवार को दर्ज करवाई थी। युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी शादी करीब एक सप्ताह पूर्व हुई थी। शुक्रवार को उसकी पत्नी कालेज में दाखिला लेने गई परंतु वह वापस घर नहीं आई। उसने हुक्कल के युवक पर अपहरण का शक जताया था। पुलिस ने मामले की जांच तेजी से करते हुए दो दिन के बाद ही मामले से पर्दा उठाते हुए मंगलवार सुबह कुल्लू के बरसैनी से आरोपी युवक और नवविवाहित को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें