फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलद्वाड़ा में स्मैक तस्करी में दबोचे नानी-दोहता, रु. 57 हजार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी/बलद्वाड़ा। जिला पुलिस की विशेष जांच शाखा ने बलद्वाड़ा के रमेहड़ा गांव में एक रिहायशी मकान में दबिश देकर नानी और दोहते को स्मैक की तस्करी करते रंगे हाथों दबोचा है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 2.72 ग्राम स्मैक पकड़ी है। करीब 57 हजार की नकदी के अलावा इलेक्ट्रॉनिक तराजू और स्मैैक का सेवन करने के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले सिल्वर फायल का पेपर रोल भी बरामद किया है। 63 साल की वृद्ध महिला अपने दोहते के साथ इस मकान में रहती है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। विशेष जांच दल के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में बलद्वाड़ा में भावला के पास पेट्रोलिंग पर इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। काफी दिन से पुलिस रेकी कर रही थी। मौका पाते ही पुलिस ने संदेह होने पर घर की तलाशी ली और नानी-दोहता रंगे हाथों धरे गए। किसी बुजुर्ग महिला का स्मैक जैसे केमिकल नशे की तस्करी में पाया जाना अपनी तरह का पहला मामला है। हालांकि बलद्वाड़ा क्षेत्र में वर्ष 2013 में एक महिला के पास चरस की खेप पुलिस ने बरामद की थी।
विज्ञापन

...
ऐसे फैला रखा था धंधा
जानकारी के मुताबिक दोहता नशे के आदी युवकों की पहचान करके उनसे संपर्क करता था। स्मैक की डिलीवरी के लिए वह युवकों को घर भेजता और एक कोड के माध्यम से कितनी सप्लाई किसे देनी है और कितना पैसा वसूलना है, इसकी जानकारी नानी को देता। नानी स्मैक के पाउच युवकों को सौंपती और उनसे पैसा वसूली भी करती। काफी समय से यह धंधा पनप रहा था। न केवल गांव बल्कि शहर के युवा भी नशे की डोज लेने के लिए इस घर तक पहुंचते थे।
...
दोहते पर पहले भी दर्ज हुआ में मामला
पुलिस ने आरोपी नानी की पहचान शकुंतला देवी (63) तथा उसका दोहता रवि कुमार उर्फ पंकू (25) के रूप में की है। इससे पहले भी पंकू के खिलाफ बिलासपुर जिला में स्मैक बेचने का ही मामला दर्ज हुआ है। वह पुलिस के रडार में था। पुलिस को अंदेशा है कि काफी लंबे अरसे से वह नानी के साथ मिलकर इस धंधे को अंजाम दे रहा था। पंकू के परिजन भी उसके साथ नहीं रहते हैं।
विज्ञापन

...
गहनता से जांच कर रही पुलिस
एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्ती से निपट रही है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष जांच शाखा ने दबिश देकर यह सफलता प्राप्त की है। वृद्ध महिला और उसके दोहते को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा था। नशे का सामान कहां से लाते थे और कहां कहां सप्लाई करते थे, पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें