फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस को महिलाओं ने सुनाई खरी खोटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागेश्वर महादेव मंदिर कुड्ड में अवैध रूप से पेड़ों के कटान, पवित्र गुफा में शिवलिंग से छेड़छाड़ को लेकर उत्पन्न विवाद को सुलझाने के लिए मंगलवार को विधायक प्रकाश राणा ने पुलिस के साथ मिलकर एक बैठक का आयोजन किया।
विज्ञापन

इस दौरान क्षेत्र में बढ़ रहे नशे के प्रचलन को लेकर मौजूद महिलाओं ने पुलिस और प्रशासन को भी खरी खोटी सुना डाली। महिलाओं का आरोप था कि अवैध नशे का कारोबार दिनों दिन फलफूल रहा है। पुलिस को शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है। युवा पीढ़ी नशे के दलदल में धंसती जा रही है। लिहाजा पुलिस और प्रशासन अवैध नशे के कारोबारियों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाए।
थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने महिलाओं को आश्वस्त किया और कहा कि पुलिस अवैध नशे के सौदागरों पर लगातार कार्रवाई अमल में ला रही है। लडभड़ोल क्षेत्र में गश्त बढ़ाकर अवैध नशे के कारोबारियों पर जल्द कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक में तनाव के अंदेशे को लेकर काफी संख्या में पुलिस बल भी मुस्तैद रहा। इस दौरान हथियारों से लैस पुलिस जवानों ने भी मोर्चा संभाला।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में उपस्थित महिलाओं और नागरिकों को संबोधित करते हुए विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि प्राचीन मंदिर में अवैध कटान और अन्य घटनाओं की जानकारी जैसे ही मिली, तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें