फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से केंद्रीय स्कूल समैला के शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलद्वाड़ा (मंडी)।उपतहसील बलद्वाड़ा के मटौर टांडा गांव में अपने घर की ऊपरी मंजिल में पानी चढ़ाने के लिए लगाए टुल्लू पंप से करंट लगने से एक शिक्षक की मौैत हो गई। हादसा सोमवार शाम को पेश आया। शिक्षक कमलेश कुमार (40) केंद्रीय पाठशाला समैला में तैनात था। वह काफी मिलनसार स्वभाव का था। घटना के बाद गांव, स्कूल में शोक की लहर दौड़ गई है। मंगलवार दोपहरबाद स्कूल में छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन

सोमवार शाम को शिक्षक कमलेश कुमार ने घर की ऊपरी मंजिल को पानी चढ़ाने के लिए टुल्लू पंप लगा रखा था। इस दौरान उसे करंट का झटका लग गया और वह पानी की टंकी में गिर गया। पता चलते ही परिजनों और लोगों ने कमलेश को पानी की टंकी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। स्कूल में भी विद्यार्थी और स्टाफ शोकाकुल हैं। आधी छुट्टी के बाद स्कूल में छुट्टी कर दी गई।
पाठशाला की मुख्य शिक्षिका उर्मिला शर्मा ने बताया कि कमलेश कुमार का स्वभाव मिलनसार था। उन्होंने तथा स्टाफ ने दुख प्रकट किया है। कमलेश अपने पीछे दो बच्चे और एक पत्नी छोड़ गया है।
विज्ञापन

डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि प्रारंभिक जांच में टुल्लू पंप के माध्यम से करंट लगने से शिक्षक की मौत हुई है। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें