फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालीचौकी बाजार में आवारा कुतों चार बच्चों, एक युवती को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। आवारा कुत्तों ने बालीचौकी बाजार में एक बार फिर आतंक मचाया है। कुत्तों ने चार स्कूली बच्चों और एक युवती को काट लिया है। घायलों को सीएचसी बालीचौकी में उपचार दिया गया है। एक आठ साल की बच्ची को मंडी रेफर किया है। लोगों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन और वेटरनरी विभाग से आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है। दो सप्ताह पहले भी यहां आवारा कुत्तों ने बीस लोगों को काट लिया था। इसके बाद लोगों का प्रतिनिधिमंडल प्रशासन से मिला और कुत्तों से निजात दिलाने की मांग रखी थी। प्रशासन और वेटरनरी विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया। अब रविवार और सोमवार को कुत्तों ने पांच लोगों को काट लिया।
विज्ञापन

रविवार को प्रज्ञा (7) और अंकुश (8) को कुत्तों ने काटा। सोमवार को कीर्ति (8), चेतना (7) और जयवंती (17) को काट लिया। प्रज्ञा को मंडी रेफर किया गया है। घटनाओं के बाद अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने की चिंता सताने लगी है।
.
बच्चे घरों में बंद, कारोबारी परेशान
कुत्तों के खौफ से बच्चे घरों में बंद होकर रह गए हैं। बाजार के दुकानदार भी हाथ में डंडा लेकर दुकान जा रहे हैं। बच्चे भी अपनी हिफाजत के लिए हाथों में डंडा लेकर चल रहे हैं। स्थानीय निवासी नीके राम, केहर सिंह, भूमे राम, नोख सिंह, धनी राम, मनोज, दिले राम, शेर सिंह ने प्रशासन से जल्द ही कुत्तों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

...
आवश्यक कदम उठाने के निर्देश : अनिल
गोहर के एसडीएम अनिल भारद्वाज ने कहा कि घटना की सूचना है। पंचायत एवं तहसीलदार बालीचौकी को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। जंजैहली के बीएमओ दुनीचंद ठाकुर ने कहा कि रविवार और सोमवार को डाग बाइट के मामले आए। उपचार देने के बाद इनको छुट्टी दे दी गई है। इनमें एक बच्ची को जोनल अस्पताल मंडी रेफर किया गया है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें