फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ने निकली स्कूल छात्रा को किया गया अगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। स्कूल पढ़ने गई छात्रा लापता हो गई। छात्रा के घर न लौटने पर परिजन काफी खोजबीन किए। दूसरे दिन गांव के एक व्यक्ति द्वारा पीड़ित पिता को पता चला कि जनपद बहराइच के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ उसकी लड़की को जाते हुए देखा गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी की नाबालिग लड़की (17) ग्यारहवीं की छात्रा है। बीते 13 मई की सुबह छात्रा घर से एक निजी विद्यालय में पढ़ने के लिए गई थी। शाम तक छात्रा के घर वापस न आने पर परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू कर दी लेकिन छात्रा कहीं नहीं मिली। जब पीड़ित पिता दूसरे दिन गांव के लोगों से पूछताछ की तो गांव के ही एक युवक ने बताया कि उसकी लड़की को उसने बहराइच निवासी व्यक्ति के साथ जाते हुए देखा है।

पीड़ित के अनुसार बहराइच निवासी गुड्डू ग्राम प्रधान राधेश्याम के यहां रहकर गन्ना छिलाई का कार्य करता था। जो ग्राम प्रधान व उसकी पत्नी के सहयोग से उसकी लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी गुड्डू के खिलाफ लड़की को बहलाफुसलाकर भगा ले जाने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी के सहयोगियों से पूछताछ कर रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी व लड़की की तलाश की जा रही है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर लड़की की बरामदगी व आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें