फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइसक्रीम की डिलीवरी देकर लौट रहा वाहन खाई में गिरा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। करसोग-तत्तापानी सड़क में कनलगार के समीप एक पिकअप के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गाड़ी में सवार एक अन्य घायल हो गया। पिकअप वाहन शुक्रवार देर रात आइसक्रीम की डिलीवरी देने के बाद वापस चंडीगढ़ जा रहा था। कनलगार के समीप अचानक गाड़ी (सीएच 04 एच 7053) अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। पिकअप करीब 30 फीट गहरी खाई में चली गई। हादसे में अशोक कुमार गुप्ता पुत्र हीरालाल गुप्ता मकान नंबर 183, बहलाना, चंडीगढ़ की मौके पर ही मौत जो गई, जबकि महेश कुमार पुत्र नंदलाल गांव हाटकोट, कुनिहार, अर्की घायल हो गया है। सूचना मिलने के बाद शनिवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। डीएसपी करसोग अरुण मोदी ने कहा कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

..
घायल खुद पहुंचा सुन्नी अस्पताल
हादसे में घायल महेश कुमार बीच में ही नीचे गिर गया था। वह जैसे तैसे सड़क पर पहुंचा और इलाज के लिए सुन्नी अस्पताल पहुंचा। उसने चिकित्सक को आपबीती सुनाई और पुलिस को सूचना दी। आईओ बलबीर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद उन्होंने सुन्नी अस्पताल में घायल व्यक्ति के बयान भी दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें