फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने सेंध लगा 3 लाख के आभूषण और नकदी उड़ाई

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल की प्रेसी पंचायत के कांडा गांव में चोरों ने सेंध लगा कर एक घर से करीब तीन लाख के स्वर्ण आभूषण और 10 हजार की नकदी पर हाथ साथ कर दिया है। यह वारदात 28 अप्रैल की रात हो हुई है। उस दौरान घर वाले एक समारोह में शिरकत करने के लिए नेरचौक आए थे। जब रविवार शाम को लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें निहरी पुलिस चौकी को इस चोरी की वारदात की जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेसी पंचायत के कांडा गाव निवासी महिला अर्चना सेन पत्नी अनिल सेन ने बीएसएल थाना में दर्ज कराई अपनी प्राथमिकी में कहा है कि वह 28 अप्रैल को सुबह एक समारोह में शामिल होने के लिए परिवार सहित नेरचौक के बगला में गए हुए थे। इस दौरान रात को किसी ने उनके घर पर सेंध लगाई और अंदर अलमारियों में रखा करीब तीन लाख के सोने के आभूषणों और 10 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जब वह रविवार 29 अप्रैल की शाम को लौटे तो घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ पाया। घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियां खुली हुई थीं। जांच की तो पाया कि अलमारियों में रखे स्वर्ण आभूषण और नकदी चोर चुरा कर ले गए थे। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें