फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों के हमले में व्यक्ति की मौत, 10 वर्षीय बालक घायल

विज्ञापन
monkey in shimla
विज्ञापन

विज्ञापन
मंडी। शहर में उत्पादी बंदर अब जान भी लेने लगे हैं। भगवाहन मोहल्ला में बंदरों के हमले में घर की दूसरी मंजिल से गिरे व्यक्ति की आईजीएमसी में मौत हो गई है। दो सप्ताह पहले हुए हादसे में हेत राम गंभीर घायल हो गया था। वहीं शुक्रवार को थनेहड़ा मोहल्ला में घर की छत पर खेल रहे 10 वर्षीय बालक आयुष पुत्र पूर्ण चंद पर भी बंदरों ने हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया है। पेट पर चोटें आई हैं। परिजनों ने अस्पताल पहुंचा कर उपचार करवाया। मंडी में बंदरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। पिछले वर्ष भी पैलेस कॉलोनी में भी एक व्यक्ति की मौत बंदर के हमले में गिर जाने से हुई थी। उधर, डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि इस संबंध में नगर परिषद और वन विभाग को व्यापक निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

भगवान मोहल्ला निवासियों समीर, चंदन, यशकांत, भारत भूषण, प्रवीण का कहना है कि हेत राम काफी गरीब परिवार से संबंधित था। बंदरों के हमले से वह दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया और आईजीएमसी में वीरवार को उसकी मौत हो गई। शहर में रेहड़ी लगाकर अपनी आजीविका अर्जित करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। लोगों ने प्रशासन से हेत राम के परिवार को उचित आर्थिक सहायता मुहैया करवाने की गुहार लगाई है। कहा कि शहर में बंदरों के हमलों के कारण लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। लोगों ने जिला प्रशासन और सरकार से मांग की है कि बंदरों तथा अन्य आवारा पशुओं से शहरवासियों को निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन

00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें