सुंदरनगर (मंडी)। शहर से एक नाबालिग छात्रा रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई है। वह वीरवार सुबह घर से स्कूल गई थी, लेकिन देर शाम तक जब घर न लौटी तो चिंतित परिजनों ने उसकी तलाश की। उसका कोई सुराग न मिला तो युवती की बुआ ने बीएसएल थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें उसे किसी युवक द्वारा उसे भगा ले जाने का संदेह जताया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय नाबालिग वीरवार को रोजाना की तरह स्कूल गई हुई थी। लेकिन वह जब देर शाम तक न लौटी को परिजन चिंतित हो उठे। उन्होंने उसे हर जगह तलाश किया लेकिन जब उसका कोई सुराग न मिला तो उन्होंने बीएसएल थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो