फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर के हवानी में नगदी और आभूषणों पर हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
हवानी में घर के ताले तोड़
विज्ञापन

नकदी और जेवरात चोरी
समारोह में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने साफ किया हाथ
शिकायत के बाद मामला दर्ज कर चोरों का सुराग लगाने में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
सरकाघाट (मंडी)। धर्मपुर उपमंडल के हवानी में चोरों ने सोमवार रात को एक घर के ताले तोड़ लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात को अंजाम उस वक्त दिया गया, जब परिवार के सभी सदस्य किसी समारोह में गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने शिकायत पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार स्थानीय निवासी संतोष कुमार ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया है कि वह और उसका परिवार किसी समारोह में हिस्सा लेने गए थे। घर में परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। चोरों ने इसका फायदा उठाते हुए घर के ताले तोड़कर 43000 रुपये नकद और लाखों रुपये के जेवरात चुरा लिए हैं। इसके अलावा चोर तीन लेडीज सूट भी चुरा कर फरार हो गए हैं। जब वे घर लौटे तो उन्हें चोरी होने का पता चला। डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौका कर छानबीन शुरू कर दी है। जल्द चोर गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें