सुंदरनगर (मंडी)। देश में महिलाओं के साथ हो रही अप्रिय घटनाओं पर चारों ओर गुस्सा फूट रहा है लेकिन युवा वर्ग नशे में टल्ली होकर अपराध कर रहा है। शुक्रवार को जलभवन के पास लोगों के आवागमन के लिए बनी टनल में स्थानीय लोगों ने नशे में धुत सरकारी स्कूूल के छात्रों को युवतियों के साथ छेड़खानी करते धरा है।
इनमें से कुछ युवतियों ने टनल से बाहर आने पर स्थानीय लोगों को इस हरकत के बारे में बताया। इसके बाद स्थानीय पुलिस को इस बारे सूचना दी गई। दो छात्र स्थानीय लोगों के हाथ भी आ गए। जिनको सबक सिखाया। जैसे ही उन्हें टनल से बाहर लाया तो वे मौका पाकर भागने में कामयाब हो गए। इन्हीं छात्रों के कुछ मित्र जो टनल से आ रहे थे, उन्हें स्थानीय लोगों ने धर दबोचा। इनसे पूछताछ करने पर उन्होंने नशा कर टनल में छेड़खानी करने वाले छात्रों के नाम और स्कूल का पता बताया। इस दौरान पुलिस ने साथी छात्रों से युवतियों के साथ छेड़खानी करने वाले छात्रों के बारे में जानकारी जुटाई। डीएसपी गुरबचन सिंह ने बताया कि छात्रों की पहचान कर उनके परिजनों को इस कारस्तानी के बारे में जानकारी देने के लिए थाने बुलाया जा रहा है। उन्होंने परिजनों का आह्वान किया कि वे अपने बच्चों पर निगाह रखें।
0000