जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर के तहत ग्राम पंचायत भराड़ू के कस रक्कड़ गांव में वीरवार शाम एक महिला ने फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर लाया गया। जहां पर फोरेंसिक विशेषज्ञ न होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने की है।