फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग युवती का अपहरण, केस दर्ज

Wed, 13 Jan 2016 05:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, सरकाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल की एक नाबालिग युवती के अगवा होने का मामला सामने आया है। युवती के चाचा ने सोलन जिला के एक युवक पर अगवा करने का शक जाहिर किया है। युवती के चाचा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार चाचा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी भतीजी उसके पास सोलन में रहने के लिए आई हुई थी। 11 जनवरी को शाम करीब साढ़ छह बजे वह दादी के पास अकेली थी तथा घर के अन्य लोग बाहर थे। जब वह लोग घर पहुंचे तो भतीजी को मौके पर नहीं पाया। जांच पड़ताल करने पर भतीजी आसपास कहीं नहीं मिली। उन्होंने सोलन जिला के एक युवक पर अपहरण करने का शक जाहिर किया है।

शिकायत में बताया गया है कि उक्त युवक पहले भी नाबालिग युवती को बहला फुसला कर भगा ले गया था। जिसे सोलन पुलिस की सहायता से घर लाया गया था। इधर, डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि शिकायत मिलने पर आईपीसी की धारा 363, 366 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें