फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा योजनाओं के लिए बनें ऑनलाइन प्लेटफार्म : रमेश

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांग कल्याण समिति ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सरकाघाट (मंडी)। हिमाचल दिव्यांग कल्याण समिति के प्रदेश महासचिव रमेश चंद भारद्वाज और रणजीत सिंह ने बुधवार को एसडीएम सरकाघाट के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा। इसमें मांग उठाई कि मनरेगा से संबंधित सभी तरह के आवेदनों, आर्थिक सहायता, छात्रवृत्ति और नवीकरण आदि प्रक्रिया के लिए ई-श्रम की वेबसाइट पर स्वयं सेवा पोर्टल का लिंक और एप बनाया जाए।
विज्ञापन

इससे सभी मजदूर, कामगार महिला व पुरुष अपने पढ़े लिखे बच्चों के माध्यम से खुद सभी तरह की मनरेगा संबंधी योजनाओं के फॉर्म ऑनलाइन भर सकें। साथ ही इन सभी तरह के फॉर्म और नवीनीकरण आदि के लिए लोक मित्र केंद्रों पर भी सभी सेवाएं उपलब्ध करवाने के बारे में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। मनरेगा में काम रही महिलाओं ने भी इसका समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी सभी तरह के पेंशन संबंधी फॉर्म को ऑनलाइन स्वीकृत करने के बारे में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि मनरेगा और अन्य कामगारों के हितों को देखते हुए उनकी मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें