जोगिंद्रनगर (मंडी)। राज्यस्तरीय लघु महाशिवरात्रि मेला जोगिंद्रनगर में बुधवार को स्कूली बच्चों की समूह गायन एवं एकल गायन प्रतियोगिता हुई।
एकल गायन प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगिंद्रनगर पहले तथा दयानंद भारतीय पब्लिक स्कूल जोगिंद्रनगर दूसरे स्थान पर रहा।
सांस्कृतिक प्रतियोगिता के आयोजन समिति के संयोजक एवं प्रधानाचार्य आशीष कोड़ा ने बताया कि समूह गान प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगिंद्रनगर एवं माउंट मौर्य स्कूल जोगिंद्रनगर संयुक्त तौर पर पहले स्थान पर रहे। संवाद