मंडी। पठानकोट-मंडी फोरलेन में पधर से लेकर मंडी तक बनाई जा रही सड़क का सही काम न होने की शिकायत लेकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को डीसी मंडी से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। यह प्रतिनिधिमंडल ग्राम पंचायत टांडू के प्रधान शुभम शर्मा की अध्यक्षता में मिला।
ग्रामीणों ने डीसी को बताया कि पधर से लेकर मंडी तक हाईवे का निर्माण हो रहा है। इसमें अनियमितताएं बरती जा रही हैं। कुछेक कल्वर्ट के कारण घरों और खेतों को खतरा पैदा हो गया है। संपर्क मार्ग भी बंद हो गए हैं। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने डीसी मंडी से इस पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की गुहार लगाई है। उधर, ग्राम पंचायत टांडू के प्रधान शुभम शर्मा ने बताया कि डीसी मंडी ने उन्हें इस पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। संवाद