फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में घटे कोरोना मामले, सैंपलिंग में महज आठ फीसदी पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिले में कोरोना की रफ्तार थम रही है। मौत के आंकड़ों में गिरावट न होना चिंताजनक है। मंगलवार को 1209 सैंपल की जांच हुई जिसमें 95 संक्रमित पाए गए हैं। आरटीपीसीआर के तहत 260 सैंपल में 27 और रैट के 949 सैंपल में 68 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

कुल सैंपलिंग में महज आठ फीसदी ही संक्रमित निकले हैं। चार संक्रमितों की मौत भी हुई है। नगर निगम मंडी के 55 वर्षीय संक्रमित, पधर के सिलबुधानी के साठ वर्षीय, भंगरोटू बल्ह के 38 वर्षीय और लगधार कोटली के 62 वर्षीय बुजुर्ग ने नेरचौक मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ा है।
सुंदरनगर से 20, सदर 14, सराज के सोमनाचनी गांव के 12, जोगिंद्रनगर 11, सरकाघाट 08, पधर 08, करसोग 08, बल्ह से 09, धर्मपुर 3, चैलचौक 3 और अन्य 27 अन्य मामले आरटीपीसीआर के विभिन्न उपमंडलों से आए हैं।
विज्ञापन

...
अब 100 में से 15 ही आ रहे पॉजिटिव
मंडी जिले में बेहतर प्रबंधन और जन सहयोग से कोरोना पर नकेल कसने में काफी हद तक कामयाबी मिली है। दो हफ्ते पहले हर 100 सैंपल के टेस्ट में 30 पॉजिटिव आ रहे थे। अब यह गिर कर 15 प्रतिशत से नीचे आ गई है। पिछले दो दिनों में संक्रमण दर 13 फीसदी रही है।
...
पंद्रह दिन में तीन हजार एक्टिव केस कम
बीते दो हफ्तों में मंडी जिले में लगभग तीन हजार एक्टिव केस कम हुए हैं। 14 मई को मंडी जिले में 4108 एक्टिव मामले थे, जो जून आते आते घट कर 1140 रह गए हैं। पाबंदियां और सरकार का कोरोना कर्फ्यू लगाने का निर्णय कोरोना संक्रमण की चेन ब्रेक करने में प्रमुख रूप से मददगार रहा है। शादी के आयोजनों पर बंदिशें, धामों पर प्रतिबंध, लोगों की आवाजाही पर पाबंदियां, ऑफिस और बाजार बंद रखने जैसे कड़े फैसले संक्रमण की दर कम करने में कारगर रहे हैं।
डॉ. देवेंद्र शर्मा, सीएमओ मंडी
...
अब अपनी जिम्मेदारी समझें
पाबंदियां हमेशा के लिए नहीं रह सकतीं। ये धीरे-धीरे हटाई जा रही हैं। सरकार ने कुछ ढिलाई दी है, जिसे संभवत: आगे और बढ़ाया जाएगा। लोग अपनी जिम्मेदारी समझें और सावधानी न छोड़ें। कोविड प्रोटोकॉल के अनुरूप व्यवहार करते रहें ताकि संक्रमण के फिर से बढ़ने की खतरे को टाला जा सके। मास्क ठीक से पहनें, हाथों को साफ करते रहें और दो गज की दूरी का ध्यान रखें। कोरोना के लक्षण दिखने पर तुरंत टेस्ट करवाएं।
विज्ञापन

-ऋग्वेद ठाकुर, डीसी मंडी
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें