फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर में तांबा, पीतल और एल्युमिनियम चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुद्वारा परिसर के समीप वेस्ट मैटीरियल की दुकान में हुई चोरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर/चौंतड़ा (मंडी)। जोगिंद्रनगर में चोरी की घटना सामने आई है। हाईवे से सटे गुरुद्वारा परिसर के समीप चोरी की वारदात बुधवार देर रात की बताई जा रही है। वेस्ट मैटीरियल की एक दुकान में शातिरों ने तांबा, पीतल और एल्युमिनियम चुरा लिए। यह सामान करीब तीन लाख का बताया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ढेलू निवासी अरशाद मोहम्मद ने बताया कि 180 किलोग्राम तांबा, 170 किलोग्राम के करीब पीतल और 180 किलो एल्यूमीनियम के अलावा सात से आठ क्विंटल लोहे का सामान भी चुरा लिया है। किसी वाहन में तांबा, पीतल, एल्युमिनियम और लोहे को भरकर शातिर गायब हो गए। वीरवार को स्थानीय पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि पुलिस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं, डीएसपी देवराज ने बताया कि चोरी की घटना की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें