फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धार्मिक स्थल कांढा पतन में आम के पेड़ों की कटाई पर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
फलदार पेड़ों को प्रशासन की अनुमति के बिना काटने के आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

संधोल (मंडी)। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कांढा पतन में बड़े आम के पेड़ों की कटाई को लेकर विवाद गहरा गया है। हिमालय इकोरुट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विधि चंद भरमौरिया ने आरोप लगाया है कि प्रतिबंधित किस्म के फलदार पेड़ों को प्रशासन की अनुमति और सरपरस्ती में काटा गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर कमेटी के चेयरमैन स्वयं एसडीएम धर्मपुर हैं, इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। उनका कहना है कि यदि केवल छंटाई की अनुमति दी गई थी तो फिर पेड़ों को पूरी तरह किसने कटवाया। उन्होंने उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित कर संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीते 28 अप्रैल को एसडीएम धर्मपुर के जारी आदेश में नीलकंठ महादेव मंदिर कांढा पतन की सराय के लिए खतरा बने तीन पेड़ों की कांट-छांट करने की अनुमति दी थी। उधर, एसडीएम धर्मपुर जोगेंद्र पटियाल ने कहा कि वह चुनाव प्रक्रिया में व्यस्त हैं। वन विभाग को मामले की जांच के निर्देश दिए गए थे। उनके अनुसार विभाग ने मौके पर जाकर आवश्यक कार्रवाई कर दी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें