फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लगातार बारिश से खेतों में तैयार गेहूं की फसल पर संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि:
विज्ञापन

तीन दिन से जिले में बार-बार हो रही बारिश
फसल की कटाई करने का नहीं मिल रहा मौका
बल्हघाटी सहित आसपास के क्षेत्रों में किसान परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मंडी जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि ने गेहूं की तैयार फसल पर संकट खड़ा कर दिया है। बार-बार बारिश होने के कारण किसानों को फसल की कटाई का अवसर नहीं मिल पा रहा है। जिले की बल्ह घाटी, सरकाघाट, धर्मपुर और जोगिंद्रनगर सहित कई मैदानी क्षेत्रों में गेहूं की फसल पूरी तरह तैयार है। इस वर्ष समय पर बारिश न होने के कारण किसानों ने बिना नमी के ही खेतों में गेहूं की बुआई कर दी थी। बाद में हुई बारिश से फसल अच्छी हुई, लेकिन अब लगातार बारिश उनकी मेहनत पर पानी फेर रही है।
किसानों का कहना है कि महंगे बीज और खाद के बावजूद उन्हें अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाएगा। मंडी बाड़ी गुमाणु के लाभ सिंह, हेतराम और पूर्णचंद, सरकाघाट के राजेश कुमार और मनोहर लाल, तथा चैलचौक के दीपक कुमार, उत्तम चंद और दिनेश कुमार सहित अन्य किसानों ने बताया कि फसल कटाई के लिए तैयार है, लेकिन मौसम बाधा बन रहा है। किसानों का कहना है कि फसल भीगने से अब इसका उपयोग मुख्य रूप से पशु चारे के रूप में ही रह जाएगा। उन्होंने कृषि विभाग से खराब हुई फसल के लिए उचित मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जिला कृषि उप निदेशक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि बारिश का गेहूं की कटाई पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ रहा है। उन्होंने कहा, किसान कटाई के साथ-साथ खेतों में ही थ्रेसिंग कर रहे हैं। विभाग की ओर से तिरपाल की सुविधा दी गई है और किसानों के पास फसल रखने के लिए स्टोर भी उपलब्ध हैं। फिलहाल बारिश से फसल पर कोई बड़ा असर नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें