संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने पंचायती राज चुनाव के तहत जिला परिषद तथा पंचायत समिति की मतगणना के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (मतगणना) की नियुक्तियां कर दी हैं। इन नियुक्तियों का उद्देश्य मतगणना प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न करना है, ताकि पूरी चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष रूप से पूरी हो सके। तहसीलदार सुंदरनगर को खिलड़ा, नौण, चुराग तथा सलापड़ जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नियुक्त किया गया है। खंड विकास अधिकारी धनोटू को महादेव व कोट (बल्ह) क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खंड विकास अधिकारी चुराग को सांवीधार, चुराग तथा नौण क्षेत्र के लिए तैनात किया गया है। वहीं, खंड विकास अधिकारी सदर को कोटली, स्योग, सदयाणा तथा कटौला निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नियुक्त किया गया है।