मंडी पठानकोट हाईवे की सड़क पर जोगिंद्रनगर के साईं बाजार में फंसे कंटेनर को हटाने में जुटे पुलिस
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पठानकोट-मंडी हाईवे पर जोगिंद्रनगर में रविवार को एक साथ पांच कंटेनर के प्रवेश होते ही शहर में जाम लग गया। महिलाओं, बच्चों समेत बजुर्गों को पैदल अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा। पुलिस थाना चौक के साथ लगते साईं बाजार के तीखे मोड़ पर एक कंटेनर सुबह करीब 8:30 बजे फंस गया।
इसे निकालने के लिए करीब एक घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान मुख्य बाजार से लेकर अस्पताल परिसर तक बसें और निजी वाहन फंस गए। पुलिस के जवान कंटेनर को हटाने के लिए जुटे रहे। करीब 10:30 बजे हाईवे जाम से कुछ राहत मिल पाई। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे तक शहर के लक्ष्मी बाजार, पठानकोट चौक और बस अड्डा की सड़क पर भी यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई।
...
शहर में पांच कंटेनरों के प्रवेश से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। साईं बाजार के तीखे मोड़ में एक कंटेनर फंस गया। इस कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने वैकल्पिक सड़कों से छोटे वाहनों को निकाला। बाद में कंटेनर को भी हटाकर यातायात बहाल करवाया।
-सकीनी कपूर, थाना प्रभारी जोगिंद्रनगर