फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर में फंसा कंटेनर, लगा जाम

विज्ञापन
मंडी पठानकोट हाईवे की सड़क पर जोगिंद्रनगर के साईं बाजार में फंसे कंटेनर को हटाने में जुटे  पुलिस
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पठानकोट-मंडी हाईवे पर जोगिंद्रनगर में रविवार को एक साथ पांच कंटेनर के प्रवेश होते ही शहर में जाम लग गया। महिलाओं, बच्चों समेत बजुर्गों को पैदल अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा। पुलिस थाना चौक के साथ लगते साईं बाजार के तीखे मोड़ पर एक कंटेनर सुबह करीब 8:30 बजे फंस गया।
विज्ञापन

इसे निकालने के लिए करीब एक घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान मुख्य बाजार से लेकर अस्पताल परिसर तक बसें और निजी वाहन फंस गए। पुलिस के जवान कंटेनर को हटाने के लिए जुटे रहे। करीब 10:30 बजे हाईवे जाम से कुछ राहत मिल पाई। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे तक शहर के लक्ष्मी बाजार, पठानकोट चौक और बस अड्डा की सड़क पर भी यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई।
...
शहर में पांच कंटेनरों के प्रवेश से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। साईं बाजार के तीखे मोड़ में एक कंटेनर फंस गया। इस कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस ने वैकल्पिक सड़कों से छोटे वाहनों को निकाला। बाद में कंटेनर को भी हटाकर यातायात बहाल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सकीनी कपूर, थाना प्रभारी जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें