फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की वैश्विक छवि धूमिल करने की साजिश : राकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल ने अंतरराष्ट्रीय एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए प्रदर्शन पर पर कहा कि यह घटना भारत की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास है।
विज्ञापन

कहा कि जब विश्व के अनेक देशों के प्रतिनिधि और विशेषज्ञ भारत में एकत्र होकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा कर रहे थे और भारत की प्रतिष्ठा अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ रही थी, तब कांग्रेस समर्थित तत्वों का हंगामा देश के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है। जम्वाल ने कहा कि यह विरोध किसी व्यक्ति या सरकार का नहीं बल्कि भारत की प्रगति और प्रतिष्ठा का विरोध है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व और उसके कार्यकर्ताओं की प्रवृत्ति रही है कि वे देश के भीतर और विदेशों में भी भारत के खिलाफ बयानबाजी करते रहे हैं। एआई समिट के दौरान हुआ प्रदर्शन उसी सोच का परिणाम है। जम्वाल ने कहा कि इस घटना से कांग्रेस का वास्तविक चेहरा सामने आ गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें