फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस और युकां ने पुलवामा में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
सुंदरनगर में पुलवामा शहीदों की याद में पौधरोपण कर श्रद्धांजलि देते ब्लॉक कांग्रेस सुंदरनगर के स - फोटो : Mandi
विज्ञापन
सुंदरनगर(मंडी)। पुलवामा में शहीद जवानों को ब्लॉक कांग्रेस सुंदरनगर और युवा कांग्रेस ने याद किया। ब्लॉक कांग्रेस ने अध्यक्ष हेमंत शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर दो मिनट का मौन रख शहीदों को नमन किया।
विज्ञापन

कांग्रेस ने उनकी स्मृति में पौधरोपण किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने कहा कि पुलवामा हमला जिसमें 40 सैनिक शहीद हुए थे केंद्र की मोदी सरकार की विफलता थी। इसलिए कांग्रेस इस दिन को काला दिवस के रूप में भी मना रही है। उन्होंने कहा कि 40 सैनिकों की शहादत बेहद दुखद घटना थी। अगर केंद्र सरकार ने कारगर कदम उठाए होते तो देश के वीर सपूतों की शहादत न होती।
इस मौके पर हेमचंद शर्मा, अरुण आर्य, रविंद्र गोल्डी, जनार्दन गौतम, जितेंद्र शर्मा, प्रेम शर्मा, राजेश कुमार, सोम शर्मा, राहुल कपूर, निखिल ठाकुर, योगेंद्र शर्मा और संतराम सहित कई कांग्रेसी उपस्थित रहे। युवा कांग्रेस सुंदरनगर ने भी कार्यक्रम आयोजित कर उपस्थित रहे युवा कांग्रेस सुंदरनगर ने भी पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

अध्यक्ष हितेश शर्मा की अध्यक्षता में युवा कांग्रेस के सदस्यों ने बीएसएल जलाशय के किनारे स्वच्छता अभियान चलाया और वहां का पर्यावरण संवारा। इस मौके पर निखिल ठाकुर, राहुल कपूर, निखिल गुलेरिया, रिषभ गौतम, ओम प्रकाश, सार्थक सेन, विक्की राव, पंकज वर्मा और दिशांत समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें