फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करूणामूलक आश्रितों ने निकाली रोष रैली

विज्ञापन
मंडी करूणामूलक संघ के कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर सेरी मंच के पास रैली निकालते हुए। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। करूणामूलक आश्रितों ने नौकरी न मिलने से खफा होकर शुक्रवार को सेरी चानणी में धरना-प्रदर्शन किया। शहर में रोष रैली निकाली और डीसी कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर नौकरी देने की प्रदेश सरकार से गुहार लगाई। डीसी के माध्यम सीएम को ज्ञापन भेजा। इसमें आश्रितों ने नौकरी मांगी।
विज्ञापन

चेताया कि अगर नौकरी नहीं मिली तो लोकसभा उपचुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव में भी सरकार की खिलाफत की जाएगी। करूणामूलक आश्रित संघ के अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि प्रदेश में 4500 से अधिक ऐसे परिवार हैं, जो करूणामूलक आधार पर नौकरी का इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने सत्ता संभालते ही करूणामूलक आश्रितों को नौकरी प्रदान करने का आश्वासन दिया था, लेकिन आश्रित अभी तक इंतजार ही कर रहे हैं।
कहा, कुछ लोग जो बाहरी राज्यों में निजी कंपनियों में नौकरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहे थे, कोरोना महामारी के कारण वे लोग भी अब घर में बैठ गए हैं। इससे परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। करूणामूलक आश्रितों ने प्रदेश विधानसभा का घेराव करने के बाद सरकार को चेतावनी दी थी कि अगर उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो मजबूरन उन्हें क्रमिक हड़ताल का सहारा लेना पड़ेगा। छह जुलाई से शिमला में क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अब जबकि प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव की तैयारी चल रही है तो आश्रितों ने चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। सरकार अगर उनकी मांग को मान लेती है तो वह चुनाव के बहिष्कार का रास्ता छोड़ सकते हैं। इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष राहुल, सचिव रजत पठानिया, रजत, रमणीक, प्रवीण, विनोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें