फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: साथी अभियान में समिति का किया गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान साथी के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी ने एक समिति का गठन किया है। यह अभियान 26 मई से 26 जून तक संचालित होगा। इसका उद्देश्य उन निराश्रित (बेसहारा) बच्चों की पहचान करना है जिनका अब तक आधार नहीं बना या इसमें कोई समस्या आ रही है।
विज्ञापन

अभियान में आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर और पैरा लीगल वालंटियरों की सहायता से ऐसे बच्चों का डाटा एकत्र कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को सौंपा जाएगा। साथ ही जिला बाल संरक्षण अधिकारी को भी संस्थानों का सर्वे कर आवश्यक जानकारी प्रदान करने को कहा गया है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी के सचिव विवेक कायस्थ ने बताया कि अभियान का उद्देश्य इन बच्चों को आधार नामांकन, कानूनी सहायता और सरकारी योजनाओं से जोड़ना है ताकि कोई भी बच्चा अपनी कानूनी पहचान और अधिकारों से वंचित न रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें