फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धर्मपुर से कृषि संकल्प अभियान का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। विकास खंड धर्मपुर के हॉर्टिकल्चर एक्सीलेंस केंद्र सिद्धपुर में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। विधायक चंद्रशेखर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर कार्यक्रम का आगाज किया। अभियान का मकसद किसानों एवं बागवानों को आधुनिक कृषि, बागवानी एवं प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी प्रदान कर आत्मनिर्भर एवं सतत कृषि विकास को बढ़ावा देना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशेषज्ञों की ओर से विभिन्न विषयों पर व्याख्यान प्रस्तुत किए गए। किसानों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनके सवालों के उत्तर भी दिए। कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत किसानों एवं बागवानों को फलदार पौधों का रखरखाव, नवीनतम तकनीकों एवं उपकरणों, बीजों, जैविक उत्पादों, वर्कशॉप मॉडल एवं योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर के प्रभारी डॉ. पंकज सूद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें