फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्वास्थ्य शिविर में जांचा 230 लोगों का हृदय

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। स्थानीय शिव मंदिर सराय में रविवार को हरिहर हार्ट केयर सेंटर गुटकर, मंडी की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 230 मरीजों की हृदय संबंधी जांच की गई।
विज्ञापन

कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. जितेंद्र ठाकुर और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित भारद्वाज ने टीम सहित मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क टेस्ट और दवाइयां वितरित कीं। विशेषज्ञों ने मरीजों को उचित खान-पान और दिनचर्या में बदलाव के संबंध में भी परामर्श दिया। तकनीशियन सुमित कुमार सहित अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने शिविर में सहयोग किया। इस अवसर पर शिव मंदिर कमेटी के संयोजक महंत लक्ष्मी नारायण गिरि, सचिव ध्यान सिंह, राजू सोनी, स्मृति सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें