फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें सीएम : रणधीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पूछा, अभियंता विमल की मौत के मामले में किसे बचा रही सरकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। श्री नैणादेवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी रणधीर शर्मा ने कहा कि सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। कहा कि एसपी शिमला मीडिया में नियमों के विपरीत अपने उच्चाधिकारियों पर संगीन और गंभीर आरोप लगा रहे हैं। बावजूद इसके न तो प्रदेश सरकार उन पर कोई कार्रवाई कर रही है और न ही उनके आरोपों की जांच कर रही है।
मंडी में पत्रकारवार्ता में रणधीर शर्मा ने कहा कि इंजीनियर विमल नेगी की मौत के मामले के बाद प्रदेश में जो परिस्थितियां उत्पन्न हुई हैं उससे यही लग रहा है कि सरकार किसी को बचाने की कोशिश कर रही है। सही ढंग से कोई जांच और कार्रवाई नहीं हो रही है। ऐसे में भाजपा ने मांग उठाई कि सीएम को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रणधीर शर्मा ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों के बाद अब विमल नेगी की मौत के मामले की जांच सीबीआई करेगी, लेकिन सरकार के एक मंत्री के अलावा और कोई भी इस विषय पर बोलने के लिए सामने नहीं आ रहा है। जिस मंत्री ने बयान दिया, उसने भी सीबीआई जांच की खिलाफत ही की। उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच के बाद बहुत सी बातें सामने आएंगी और बहुत से लोगों के चेहरों से नकाब हटेगा, इसी बात के डर से प्रदेश सरकार खुद सही ढंग से जांच नहीं कर रही है, उल्टा सीबीआई जांच का विरोध किया जा रहा है। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के प्रवक्ता अजय राणा, मंडी जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा आदि नेता भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें