चैलचौक (मंडी)। क्लस्टर विश्वविद्यालय मंडी में स्नातकोत्तर कोर्स (पीजी कोर्स) में इसी सत्र में दाखिले होंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है। मंडी में विश्वविद्यालय के भवन का निर्माण नहीं हो पाया है। विवि के दायरे में लाए गए राजकीय महाविद्यालय बासा में क्लस्टर विवि का भवन बनकर तैयार है।
गोहर के स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अन्य संगठनों ने पीजी की कक्षाओं को मंडी के बजाय बासा में चलाने की मांग की है। बासा में क्लस्टर विवि के साथ-साथ सभी सुविधाओं से लैस महाविद्यालय का भवन भी है। इसे इस्तेमाल किया जा सकता है। यहां पर फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, एमए हिस्ट्री और एमबीए जैसे कोर्स शुरू किए जा सकते हैं।
गोहर विकास खंड की ग्राम पंचायत प्रधान संघ के प्रधान मुकेश चंदेल, बीडीसी के चेयरमैन इंद्र सिंह ठाकुर, पूर्व छात्र संघ के प्रधान हुकुम सिंह और अन्य प्रतिनिधियों-विद्यार्थी परिषद ने सरकार और शिक्षा विभाग से मांग की है कि मंडी कॉलेज के बजाय बासा कॉलेज को लीड कॉलेज मान करके क्लस्टर विवि के भवन में सभी कोर्स चलाए जाएं। बता दें कि मंडी, द्रंग, बासा और सुंदरनगर कॉलेज इसके दायरे में लाने को मंजूरी दी जा चुकी है।
...
पीजी कोर्स के लिए है हर सुविधा : जया ठाकुर
राजकीय महाविद्यालय बासा के प्राचार्य प्रो. जया ठाकुर ने बताया कि क्लस्टर विवि की कक्षाओं के लिए बासा कॉलेज में हर सुविधाएं हैं। कॉलेज के पास पहले से ही पर्याप्त भवन की सुविधा मौजूद है। सरकार और शिक्षा विभाग चाहे तो बासा कॉलेज को क्लस्टर विश्वविद्यालय लीड कर सकता है। सभी पीजी कोर्स शुरू किए जा सकते हैं।
000