फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सिविल अस्पताल बगस्याड़ को मिले चार विशेषज्ञ डाॅक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। स्वास्थ्य विभाग ने आदर्श सिविल अस्पताल बगस्याड़ में गायनी विशेषज्ञ डाॅ. अभिप्सा शर्मा, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डाॅ. चांदनी, मेडिसिन विशेषज्ञ डाॅ. विक्रांत और सर्जन डाॅ. अफरान अली के नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। अस्पताल में आठ एमबीबीएस डाॅक्टर कार्यरत हैं। अस्पताल में एक माह में औसतन तीन हजार की ओपीडी रहती है।
विज्ञापन

यहां पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा पहले से मौजूद हैं। विशेषज्ञ डाॅक्टरों की नियुक्ति होने से मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा मिलेगी। वीरवार को जारी आदेशों के अनुसार सिविल अस्पताल गोहर को भी दो विशेषज्ञ डाॅक्टरों की नियुक्ति के आदेश हुए हैं। अस्पताल में अब छह विशेषज्ञ डाॅक्टर सेवाएं देंगे।
डाॅक्टर सुरभि शर्मा की गायनी विशेषज्ञ और डाॅक्टर विक्रांत की ईएनटी स्पेशलिस्ट के तौर पर नियुक्ति हुई है। सिविल अस्पताल की मासिक ओपीडी पांच हजार से अधिक रहती है। बीएमओ बगस्याड़ डाॅ. राकेश भारद्वाज ने बताया कि विशेषज्ञ डाॅक्टरों की नियुक्ति होने से सिविल अस्पताल गोहर और बगस्याड़ की स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें