फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएमसी शिक्षकों की सीएम से गुहार, नौकरी से न निकाला जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। एसएमसी शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द किए जाने के निर्णय से शिक्षकों को गहरा झटका लगा है। प्रभावित अब सुप्रीम कोर्ट में जाने को लेकर कानूनविदों से सलाह ले रहे हैं। एसएमसी शिक्षकों ने सीएम जयराम ठाकुर से गुहार लगाई है कि उन्हें नौकरी से बाहर न किया जाए।
विज्ञापन

मंडी जिला एसएमसी टीचर्स एसोसिएशन अध्यक्ष दुष्यंत ठाकुर, निशा ठाकुर, कमला देवी, यादव सिंह, गुमान सिंह, बलवीर सिंह, बेसर सिंह, सरिता, कंवर सिंह, हेमंत, गौरव, रुकमणी और प्रतिभा कुमारी आदि ने कहा कि वे पिछले पांच-सात साल से दूरदराज के स्कूलों में कम वेतन पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। परिवार से दूर रहकर शिक्षा की अलख जगा रहे हैं। एसएमसी शिक्षक शत-प्रतिशत परिणाम दे रहे हैं। कोर्ट के निर्णय से गहरा आघात पहुंचा है। प्रदेश भाजपा सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में एसएमसी शिक्षकों को नीति बनाकर नियमित करने का वादा किया था।
आज सरकार अपने वादे से पीछे हट रही है। मंडी जिले के बरोट स्कूल की हिंदी प्रवक्ता निशा ठाकुर ने कोरोना काल में सबसे पहले यू-ट्यूब के माध्यम से विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई करवाने की शुरुआत की थी। इसकी पूर्व शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने अपने फेसबुक पेज में शेयर कर उनकी तारीफ भी की थी। सरकार एसएमसी शिक्षकों के भविष्य को ध्यान में रखकर उचित निर्णय ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें