फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश से धर्मपुर में दो मकानों को नुकसान, 8 मार्गों पर यातायात बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी/धर्मपुर। जिला मंडी में रविवार देर रात हुई बारिश से धर्मपुर उपमंडल में दो कच्चे मकान और पधर में दो गोशालाओं को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। देर शाम तक धर्मपुर में डेढ़ दर्जन से अधिक सड़कों को यातायात के लिए खोला जा चुका है।
विज्ञापन

सराज, मंडी और सरकाघाट की आठ सड़कों पर यातायात बाधित है। वहीं बरसात के कारण क्षतिग्रस्त 152 पेयजल योजनाओं और 63 के करीब बिजली के ट्रांसफार्मर को बहाल कर दिया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली ही। बंद मार्गों में मंडी का गणपति-कून-कातर के अलावा सराज के थाची-डीडर, कोल्हूगढ़, लंबाथाच-शिल्ली बागी कलहाणी, थलौट-पंजाई और खनेटी से खुहान मार्ग और सरकाघाट का भरनाल नाला और गेहरा कोलनी मार्ग शामिल है।
धर्मपुर में रविवार को जिन सोलह मकानों को नुकसान हुआ है, उनकी डैमेज रिपोर्ट बनाई जा रही है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि प्रभावितों को सरकार की ओर से नियमानुसार हर संभव मदद का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें