फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी में तपने लगे शहर और पहाड़, अप्रैल में सताएगी गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिले में तापमान बढ़ता जा रहा है। शहर और पहाड़ तपने लगे हैं। रविवार को मार्च महीने में पहली बार दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो पिछले साल से पांच डिग्री ज्यादा है। 2024 में मार्च के आखिरी में बारिश होने पर अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री था।
विज्ञापन

अप्रैल के शुरुआती सप्ताह में मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। रविवार को दोपहर के समय धूप होने से बाजार भी सूने रहे। अधिकतर लोग बिना गर्म कपड़ों के दिखाई दिए। गर्मी से राहत पाने के लिए कुछ दुकानों और घरों में पंखे भी दिन के समय लगाने शुरू कर दिए हैं। मंडी में कई युवा तपती धूप से बचने के लिए ब्यास के किनारों में पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा। मार्च माह में जिले में 10 दिन बारिश हुई जबकि 2024 में सात बार हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें