फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्टा तेरा चोला काला डोरा...पर मचा धमाल

विज्ञापन
लडभड़ोल के बनांदर मेले में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में कार्यक्रमों का लुत्फ उठाते दर्शक। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। तीन दिवसीय अखिलेश्वर महादेव बनांदर मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली लोकगायक काकू राम ठाकुर ने पंजाबी और पहाड़ी गीतों से खूब धमाल मचाया। मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक प्रकाश राणा रहे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत ममाण-बनांदर के प्रधान महेंद्र सिंह राणा ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। विधायक प्रकाश राणा ने अखिलेश्वर महादेव मंदिर मेले को खंड स्तरीय करने की घोषणा की। कहा कि बनांदर मेले में निकट भविष्य में तीन सांस्कृतिक संध्याएं करने का प्रयास किया जाएगा।
सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली लोक गायक काकू राम ठाकुर ने ईश्क दा गिद्दा पैंदा नी, चिट्टा तेरा चोला काला डोरा ओ शंभुआ, तारे गिन गिन रातां नू, सावण में लग गई आग सहित हिंदी, पहाड़ी और पंजाबी गीतों से श्रोताओं को खूब नचाया। स्थानीय कलाकारों में सुनीता भारद्वाज, आयुब खान और संजीव शर्मा ने भी खूब समां बांधा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें