फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणनीति स्पोर्ट्स फेस्ट में चितकारा पंजाब यूनिवर्सिटी आल ओवर चैंपियन

Sun, 25 Sep 2016 10:40 PM IST
मंडी
विज्ञापन
आईआईटी मंडी रणनीति स्पोटर्स फैस्ट के समापन पर विजेता व उपविजेता प्रतिभागी खिलाड़ी मुख्य अतिथि के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। आईआईटी मंडी में आयोजित रणनीति स्पोर्ट्स फेस्ट के समापन पर रविवार को विभिन्न स्पर्धाओं के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। समापन समारोह में आईपीएल के स्टार क्रिकेटर और अंडर-19 इंडियन क्रिकेट टीम के विकेटकीपर एवं बल्लेबाज अंकुश बैंस ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह आईआईटी मंडी के निदेशक टिमोर्थी ए गोंजाल्विस  ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

वहीं, रणनीति स्पोर्ट्स फेस्ट की आल ओवर चैंपियन चितकारा पंजाब यूनिवर्सिटी को मुख्य अतिथि अंकुश बैंस ने सम्मानित किया।
स्पोर्ट्स फेस्ट की आयोजक कमेटी सचिव लवदीप सिंह और पुलकित शर्मा ने कहा कि अंतिम दिन क्रिकेट के खिताबी मुकाबले में एनआईटी जालंधर ने बद्दी को हराया। फुटबाल में चितकारा पंजाब ने जेपी सोलन को मात दी। वॉलीबाल लड़कों के वर्ग में अभिलाषी यूनिवर्सिटी ने चितकारा यूनिवर्सिटी पंजाब को हराया। वॉलीबाल के लड़कियों के खिताबी मैच में जेपी यूनिवर्सिटी सोलन ने आईआईटी मंडी को मात दी। टेबल टेनिस लड़कियों में चितकारा यूनिवर्सिटी पंजाब ने एनआईटी जालंधर को हराया। बैडमिंटन छात्र वर्ग में चितकारा यूनिवर्सिटी पंजाब ने एनआईटी जालंधर को, लड़कियों के वर्ग में आईआईटी मंडी ने चितकारा पंजाब को मात दी। लड़कों के बास्केटबाल में चितकारा यूनिवर्सिटी हिमाचल ने एनआईटी जालंधर और लड़कियों में चितकारा यूनिवर्सिटी हिमाचल ने एनआईटी जालंधर को मात दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें