फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नाबालिग के प्रसव से बाल विवाह का खुलासा, पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक मेडिकल काॅलेज में प्रसव के दौरान उम्र का पता चलने पर बुलाई पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सरकाघाट (मंडी)। मेडिकल कॉलेज नेरचौक में नाबालिग के प्रसव के दौरान बाल विवाह का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर सरकाघाट पुलिस अस्पताल पहुंची और नाबालिग के बयान दर्ज किए। जांच में सामने आया कि उसकी शादी 26 वर्षीय युवक से हुई है और वह अभी 18 वर्ष की नहीं हुई है। 18 वर्ष की आयु पूरी होने में छह दिन बाकी हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने नाबालिग के पति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64, पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की धारा 9 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस बाल विवाह में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें