फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंग में रंगी छोटी काशी मंडी, आज प्रतिभा भरेंगी नामांकन

विज्ञापन
मंडी में सेरी मंच पर जनसभा में भाग लेते लोग संवाद - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। छोटी काशी सियासी रंग में रंग गई है। संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस में भाजपा की ओर से उम्मीदवारों के नाम जारी होने के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

वीरवार को शक्ति प्रदर्शन करते हुए सीएम जयराम समेत भाजपा के दिग्गजों की अगुवाई में बिग्रेडियर खुशाल ठाकुर ने नामांकन भरा। शुक्रवार को प्रतिभा सिंह नामांकन पत्र भरेंगी। दल-बल के साथ नामांकन पत्र के दिन शक्ति प्रदर्शन के लिए कांग्रेस भी तैयार है। उधर भाजपा प्रत्याशी के नाम का सस्पेंस रात भर बना रहा। बुधवार को भाजपा ने नामांकन की पूरी तैयारियों की थी। सेरी पर बैठकर मंत्री महेंद्र सिंह ने खुद पंडाल सजवाया था, लेकिन नाम की औपचारिक घोषणों के चलते कार्यकर्ताओं और आम लागों में सुबह तक सस्पेंस बरकरार रहा।
कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह वीरवार को आधिकारिक रूप से चुनाव प्रचार शुरू करते हुए रामपुर से होते हुए देर शाम को मंडी पहुंचीं। वे निजी होटल में रुकी हैं। सुबह 11 बजे के करीब कांग्रेस नामांकन पत्र दाखिल करेगी।

मंडी के सेरी मंच पर भाजपा की रैली के चलते गांधी चौक से सकोहड़ी पुल तक लगा वाहनों का जाम संवाद- फोटो : Mandi

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें