फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में 373 ग्राम चरस सहित कार चालक धरा

Wed, 18 Nov 2015 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, सुंदरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल की डैहर पुलिस चौकी की टीम ने नाके के दौरान एक कार चालक से 373 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डैहर पुलिस चौकी के एक दल ने प्रभारी एएसआई बृज लाल के नेतृत्व में सलवाणा के पास नाका लगा रखा था। इस दौरान डैहर की ओर से आई बिना नंबर की एक कार को पुलिस ने जांच के लिए रोका। कार की तलाशी के दौरान पुलिस ने चालक के पास से 373 ग्राम चरस बरामद की।
विज्ञापन

जिस पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। पुलिस दल में कांस्टेबल अशोक कुमार व मेहर चंद भी शामिल थे। डीएसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। आरोपी की पहचान पवन कुमार के रुप में हुई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें