फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों की आशाओं के विपरीत है बजट : भूपेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। सीटू के मंडी जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बजट प्रस्ताव को मजदूरों की आशाओं के विपरीत बताया है। बजट में ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले मनरेगा मजदूरों को अन्य मजदूरों के बराबर दिहाड़ी पहले से ही नहीं दी जा रही है। उन्हें पूर्व में 100 रुपये कम दिया जा रहा है और इस बजट में भी वह अंतर बरकरार रखा गया है।
विज्ञापन

जहां अन्य मजदूरों को 425 रुपये दिहाड़ी दी जाएगी, वहीं मनरेगा मजदूरों को 320 रुपये ही मिलेंगे जबकि काम करने के घंटे सभी के आठ ही हैं। सरकार के एजेंडे से मजदूर, कर्मचारी गायब हैं। आउटसोर्स कर्मियों, सिलाई अध्यापकों, एसएमसी अध्यापकों, आईटी टीचर और एसपीओ के वेतन में नाममात्र बढ़ोतरी की गई है।
औद्योगिक मजदूरों की 40 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी, श्रम कानूनों की पालना, एसओपी और सुरक्षा नियमों पर यह बजट खामोश है। आशा वर्करों की दिहाड़ी में मात्र दस रुपये की मामूली वृद्धि की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें