फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: फोरलेन पर 60 से ऊपर स्पीड पहुंचते ही कटेगा चालान, फोन पर आएगा एसएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। अगर आप चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर मंडी जिले से सफर कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं, स्पीड 60 से ऊपर पहुंचते ही चालान कट जाएगा, जिसका एसएमएस फोन पर आएगा। इस चालान का 15 दिन के भीतर ऑनलाइन या ऑफलाइन भुगतान करना होगा। इसके लिए मंडी पुलिस ने फोरलेन पर डडौर और नागचला फोरलेन पर आईटीएमएस क्रियाशील कर दिए हैं। इस दौरान कार और बाइक की स्पीड 60 से ऊपर न करें। 61 स्पीड होने पर ऑटोमेटिक चालान हो जाएगा। इसके लिए मंडी पुलिस ने नागचला और डडौर फोरलेन पर इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) स्थापित कर दिए हैं।
विज्ञापन

अब बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, गति सीमा से तेज वाहन चलाने पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी और उनका चालान किया जाएगा। अधिसूचित नियमों के मुताबिक हल्के मोटर वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 40 किलोमीटर प्रति घंटा है। आईटीएमएस से किए चालान की सूचना अवहेलना करने वाले व्यक्ति को एसएमएस से मिलेगी। चालान का भुगतान 15 दिन के भीतर ऑनलाइन या पुलिस थाना बल्ह में किया जा सकता है। उसके बाद चालान को संबंधित न्यायालय में प्रेषित किया जाएगा। एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि जिले में यातायात को सुचारु रूप से चलाने, अपराधों की रोकथाम तथा यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर नकेल कसने व रोकथाम के लिए आईटीएमएस सिस्टम स्थापित किया गया है। उन्होंने आदेशों की अनुपालना करने का आग्रह किया है। बता दें कि इससे पहले जिला बिलासपुर में इस फोरलेन पर पहले ही यह व्यवस्था हो गई थी, मगर जिला मंडी में अब यह व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें